विपत्र जमा करने को शिविर लगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Jan 2016 1:27 AM
लंबे समय से बकाया वेतन भुगतान की मांग की जा रही थी त्रिवेणीगंज : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा बुधवार को मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बकाया वेतन भुगतान के लिए विपत्र जमा किया गया. मौके पर उपस्थित […]
लंबे समय से बकाया वेतन भुगतान की मांग की जा रही थी
त्रिवेणीगंज : बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा बुधवार को मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा बकाया वेतन भुगतान के लिए विपत्र जमा किया गया. मौके पर उपस्थित बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार आर्य ने बताया कि संघ द्वारा काफी लंबे समय से बकाया वेतन भुगतान की मांग की जा रही थी.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार पासवान द्वारा जारी निर्देश के आलोक में इस शिविर का आयोजन किया गया है. जहां शिक्षकों से बकाया वेतन भुगतान हेतु विपत्र जमा लिया जा रहा है. वहीं संघ के प्रखंड सचिव संतोष कुमार बताया कि वेतन भुगतान लंबित रहने के कारण शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. शिविर आयोजित कर विपत्र जमा लिये जाने के बाद अब भुगतान की उम्मीद जग गयी है. इस अवसर पर गौरी शंकर प्रसाद, प्रमोद कुमार, रवि शंकर रवि, खुर्शीद आलम, सुमन कुमारी, नेहा कुमारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










