बयान के विरोध में मुसलमानों ने दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2016 7:09 PM
बयान के विरोध में मुसलमानों ने दिया धरना फोटो -14कैप्सन- धरना स्थल पर आयोजित सभाप्रतिनिधि, वीरपुरहिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के विवादित बयान के विरोध में सोमवार को मुसलिम समुदाय के लोगों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इसमें आसपास के गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया. सभा की अध्यक्षता कर […]
बयान के विरोध में मुसलमानों ने दिया धरना फोटो -14कैप्सन- धरना स्थल पर आयोजित सभाप्रतिनिधि, वीरपुरहिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के विवादित बयान के विरोध में सोमवार को मुसलिम समुदाय के लोगों ने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इसमें आसपास के गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया. सभा की अध्यक्षता कर रहे हबीबुर रहमान ने कहा कि कमलेश तिवारी द्वारा मोहम्मद साहब के बारे में जो बयान दिया गया, उससे मुसलिम समुदाय के लोग आहत हैं. भारत प्रजातांत्रिक, संवैधानिक, शांतिप्रिय एवं विभिन्न धर्मों एवं भाषा व संस्कृति का देश है. ऐसे में हिंदू महासभा के अध्यक्ष द्वारा पैगंबर इसलाम हजरत मुहम्मद सल्लेलाहो अलैहि व सल्लम के बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर धर्म तथा इंसानीयत एवं संवैधानिक मूल्यों की सीमा को पार करने की कोशिश की गयी है. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार को उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करनी चाहिए. कार्यक्रम के सचिव शमीम अख्तर ने कहा कि हजरत मोहम्मद के बारे में दिया गया बयान एक ऐसा मामला है, जो कि पूरे भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के मुसलमानों के लिए दुख का विषय है. शाह जमाल उर्फ लाल मुखिया ने कहा कि इस बयान से मुसलिम समुदाय आहत है और हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. मोहम्मद शमशेर ने कहा मुसलमान कहीं भी हो अपने पैगंबर की शान में गुस्ताखी किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं करेंगे. मौलाना नुरुल्लाह कासमी ने कहा इस घटना से मुसलमानों के हृदय को आघात पहुंचा है. शमीम अख्तर फैजी ने कहा कि कमलेश तिवारी के गैर जिम्मेदाराना बयान आक्रोश का कारण बनता है. सरकार को इसे गंभीरता पूर्वक लेना चाहिए. सभा के पश्चात में कार्यक्रम समिति के सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










