अपराध में वृद्धि, दबाव में काम कर रहे नीतीश : सुमो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2016 6:37 PM
अपराध में वृद्धि, दबाव में काम कर रहे नीतीश : सुमो कहा, शिवदीप लांडे व विकास वैभव जैसे कर्मठ अधिकारियों का माफियाओं के दबाव में तबादला किया जा मुंगेर-दीघा पुल अगले माह शुरू होगाकोसी नदी पर तीन हजार करोड़ की राशि से पुल बनाया जायेगावीरपुर-बीहपुर एनएच 106 का 575 करोड़ की लागत से अपग्रेडेशन किया […]
अपराध में वृद्धि, दबाव में काम कर रहे नीतीश : सुमो कहा, शिवदीप लांडे व विकास वैभव जैसे कर्मठ अधिकारियों का माफियाओं के दबाव में तबादला किया जा मुंगेर-दीघा पुल अगले माह शुरू होगाकोसी नदी पर तीन हजार करोड़ की राशि से पुल बनाया जायेगावीरपुर-बीहपुर एनएच 106 का 575 करोड़ की लागत से अपग्रेडेशन किया जायेगाफोटो-07,कैप्सन- प्रेस को संबोधित करते पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी.प्रतिनिधि, सुपौलबढ़ते अपराध की वजह से बिहार में भय व दहशत का माहौल है. अपराधियों के बढ़ते मनोबल के कारण लाखों करोड़ की परियोजनाएं प्रभावित हो रही हैं. राजद के सरकार में साथ होने की वजह से अपराधियों के लिए ‘ सैंया भये कोतवाल’ की स्थिति बन गयी है. स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दबाव में काम कर रहे हैं. यह बातें पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं. श्री मोदी ने कहा कि निर्माण कंपनियों को धमकियां मिल रही हैं. अपेक्षित सुरक्षा नहीं मिली, तो नक्सलियों की तरह अपराधी भी इनसे लेवी वसूल करने की फिराक में है. उन्होंने बिहार में अराजक स्थिति बताते हुए कहा कि शिवदीप लांडे व विकास वैभव जैसे कर्मठ अधिकारियों का माफियाओं के दबाव में तबादला किया जा रहा है. अवधेश मंडल जैसे लोगों से मिलने थाने पर सत्ताधारी दल के सांसद जाते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ‘ मैं हूं ना’ का दावा खोखला साबित हो रहा है. श्री मोदी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल की गति आधी रह गयी है. 200 नये फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना व न्यायालयों में व्याप्त रिक्ति को शीघ्र भरा जाना चाहिये. पुलिस प्रशासन में राजनीतिक हस्तक्षेप पूरी तरह बंद होने चाहिये. मौके पर मोदी ने किसानों की धान खरीद का मामला उठाया. कहा, सरकार ने बोनस की घोषणा नहीं की. सुपौल जिले में ही सूचीबद्ध 23 हजार किसानों में से मात्र 253 के धान की खरीद हुई. श्री मोदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया. बताया कि गंगा नदी पर पटना एवं मोकामा में पुल का निर्माण किया जायेगा. गांधी महासेतु के जिर्णोधार के लिए दो हजार करोड़ रुपये दिये गये हैं. मुंगेर-दीघा पुल अगले माह शुरू होगा. वीरपुर-बीहपुर एनएच 106 का 575 करोड़ की लागत से अपग्रेडेशन किया जायेगा. उक्त सड़क में कोसी नदी पर तीन हजार करोड़ की राशि से पुल बनाया जायेगा. महेशखूंट-सहरसा-पुर्णिया एनएच 107 के लिए एक हजार करोड़ की राशि दी गयी है. श्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के विकास के लिए जो घोषणाएं की थीं. उसे पूरा करने के लिए वचनबद्ध हैं. इसके पहले पूर्व उप मुख्यमंत्री रविवार की शाम सरायगढ़ प्रखंड के बैसा पहुंचे और अपराधियों की गोली से जख्मी श्री प्रसाद मुखिया के परिजनों से मिले. उन्होंने एसपी से बात कर अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भी की. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, पूर्व एमएलसी कामेश्वर चौपाल, संतोष प्रधान, रंधीर ठाकुर, राम कुमार राय, रमन चंद, मनोज पाठक, गिरीश चंद ठाकुर, श्याम पोद्दार, सरोज झा, ओम प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










