सदर अस्पताल में गंदगी से मरीज रहते हैं परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2016 2:22 AM

विज्ञापन

सुपौल : मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल को आदर्श अस्पताल माना जाता है. अस्पताल प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण परिसर के चहुंओर गंदगी का अंबार रहता है. सदर अस्पताल परिसर की साफ सफाई को लेकर प्रबंधन उदासीन बना हुआ है. अस्पताल परिसर में बना शौचालय की स्थिति काफी बदतर है. उक्त शौचालय के आस पास […]

विज्ञापन

सुपौल : मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल को आदर्श अस्पताल माना जाता है. अस्पताल प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण परिसर के चहुंओर गंदगी का अंबार रहता है. सदर अस्पताल परिसर की साफ सफाई को लेकर प्रबंधन उदासीन बना हुआ है. अस्पताल परिसर में बना शौचालय की स्थिति काफी बदतर है.

उक्त शौचालय के आस पास हमेशा जलजमाव रहता है. उपचार कराने आये दर्जनों मरीजों ने बताया कि अस्पताल में सभी प्रकार की दवा भी उपलब्ध नहीं रहती है. यहां के शौचालय का उपयोग करना तो दूर, शौचालय के समीप भी जाना पसंद नहीं करते हैं. बशौचालय के समीप गंदगी इस कदर रहती है कि उसका उपयोग यदि स्वस्थ लोगों द्वारा किया जाये तो वे भी मरीज बन कर ही निकलेंगे. सफाई के नाम पर खानापूिर्त ही होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन