संगीत बने ड्राइवर कल्याण समिति के संगठन मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2016 6:48 PM
संगीत बने ड्राइवर कल्याण समिति के संगठन मंत्री फोटो – 7कैप्सन – उपस्थित सदस्य प्रतिनिधि, सुपौल व्यावसायिक ड्राइवर कल्याण समिति के सदस्यों ने गांधी मैदान के समीप ऑटो पड़ाव परिसर में चालकों के साथ रविवार को बैठक की. चालक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में ऑटो पड़ाव व चालकों […]
संगीत बने ड्राइवर कल्याण समिति के संगठन मंत्री फोटो – 7कैप्सन – उपस्थित सदस्य प्रतिनिधि, सुपौल व्यावसायिक ड्राइवर कल्याण समिति के सदस्यों ने गांधी मैदान के समीप ऑटो पड़ाव परिसर में चालकों के साथ रविवार को बैठक की. चालक संघ के प्रमंडलीय अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में ऑटो पड़ाव व चालकों की समस्या सहित विविध मसलों पर चर्चा की गयी. श्री शर्मा ने बताया कि कल्याण समिति द्वारा चालकों की समस्या को लेकर बीते दिनों 12 सूत्री मांगों का पत्र केंद्र व राज्य सरकार को भेजा गया था. सरकार द्वारा मांग पत्र की प्रतिलिपि उन्हें उपलब्ध कराते हुए श्रम अधीक्षक सुपौल व सहरसा को समुचित कार्रवाई किये जाने के लिए कहा गया है. बैठक में चालकों ने कहा कि इस ऑटो पड़ाव में न तो शौचालय की व्यवस्था है और न ही पेयजल का. बैठक में चालकों ने सरकार से ड्राइवर आयोग के गठन किये जाने सहित ड्राइवर उत्पीड़न एक्ट लागू किये जाने की मांग की. बैठक के दौरान संगठन मंत्री व कार्यालय मंत्री का चुनाव कराया गया. संगठन मंत्री संगीत झा को तथा कार्यालय मंत्री मिलन साह को चुना गया. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने सभी चालक व सह चालकों से सदस्यता ग्रहण करने का अनुरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










