दुकान लगाने को ले संवेदक व वक्रिेता के बीच मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2016 6:42 PM
दुकान लगाने को ले संवेदक व विक्रेता के बीच मारपीट किसनपुर. मुख्यालय स्थित हाट परिसर में गुरुवार को संवेदक व व्यवसायी के बीच मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए. इस दौरान संवेदक बुच्ची चौधरी का पुत्र मनीष चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल मनीष को पीएचसी सदर अस्पताल […]
दुकान लगाने को ले संवेदक व विक्रेता के बीच मारपीट किसनपुर. मुख्यालय स्थित हाट परिसर में गुरुवार को संवेदक व व्यवसायी के बीच मारपीट हुई. इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए. इस दौरान संवेदक बुच्ची चौधरी का पुत्र मनीष चौधरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल मनीष को पीएचसी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं सब्जी विक्रेता सीता राम चौधरी के साथ संवेदक के पुत्र द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. श्री चौधरी का उपचार पीएचसी किसनपुर में कराया गया. मामले पर सब्जी विक्रेता ने बताया कि वे हाट के दिन कई वर्षों से दुकान लगाते रहे हैं. गुरुवार को संवेदक व उनके पुत्र द्वारा दुकान लगाने से मना किया गया. इस कारण संवेदक व सब्जी विक्रेता के बीच तू तू- मैं मैं की स्थिति उत्पन्न हुई, जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गयी. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने स्थानीय थाना को सूचना दी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










