सड़क दुर्घटना में दो जख्मी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2016 2:02 AM
विज्ञापन
ट्रैक्टर-बाइक की हुई टक्कर मरौना : निर्मली-मरौना मुख्य पथ पर बुधवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को ग्रामीणों की सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. जानकारी अनुसार कदमाहा के वार्ड नंबर छह निवासी मो रुस्तम अली […]
विज्ञापन
ट्रैक्टर-बाइक की हुई टक्कर
मरौना : निर्मली-मरौना मुख्य पथ पर बुधवार को ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर में दो लोग जख्मी हो गये. घायलों को ग्रामीणों की सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्मली लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है. जानकारी अनुसार कदमाहा के वार्ड नंबर छह निवासी मो रुस्तम अली और मो सुलतान बाइक से अपने घर से निर्मली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मुंगराहा गांव के समीप बाइक के आगे अचानक एक महिला के दौड़ जाने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गयी और सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गयी.
इस क्रम में ट्रैक्टर भी अनियंत्रित हो गया और बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर नीचे खाई में जा गिरा. ग्रामीणों ने बताया कि बिना नंबर के ट्रैक्टर पर धान लदा था. घटना के बाबत पूछे जाने पर मरौना थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. हालांकि तब तक चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










