30 सिलिंडर से लदा वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2016 6:53 PM
30 सिलिंडर से लदा वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार कुनौली. भारत-नेपाल सीमा स्थित कस्टम व एसएसबी 35 वीं बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में वाहन पर लदे तस्करी के 30 सिलिंडर को जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कस्टम के सुप्रीटेंडेंट काशी जैकब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त […]
30 सिलिंडर से लदा वाहन जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार कुनौली. भारत-नेपाल सीमा स्थित कस्टम व एसएसबी 35 वीं बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में वाहन पर लदे तस्करी के 30 सिलिंडर को जब्त करने के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. कस्टम के सुप्रीटेंडेंट काशी जैकब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उक्त छापामारी अभियान को एसएसबी द्वारा अंजाम दिया गया था. इसमें बीआर 3 जी 3292 मैजिक वाहन पर लदा 30 रसोई गैस का भरा हुआ सिलिंडर दो तस्करों के साथ भारतीय प्रभाग में महादेव मठ के समीप पकड़ा गया. मौके पर वाहन व गैस सिलिंडर से संबंधित कागजात मांगने पर वाहन चालक द्वारा कोई भी कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. इसकी वजह से जब्त सिलिंडर व वाहन को कस्टम ने सीज कर लिया. एसएसबी 35 वीं बटालियन के उपसमादेष्टा अवनीश यादव ने बताया कि सीमा क्षेत्रों में एसएसबी द्वारा पूरी चौकसी बरती जा रही है. सीमा क्षेत्र में तस्करी व अन्य गतिविधियों को रोकने के लिए एसएसबी कृत संकल्पित है. एसएसबी के जवान हरेक गतिविधि पर अपनी नजर बनाये हुए हैं. गश्ती के दौरान एसएसबी के मृत्युंजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मेजर आनंद तिवारी, कस्टम के विजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










