एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

सिमराही : राघोपुर प्रखंड के भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव शिक्षक संघ के अंचल सचिव सिकेंद्र प्रसाद यादव, समाज सेवी प्रमोद खिरहर एवं एसबीआइ जीरो मॉस के जिला समन्वयक रमेश कुमार ने किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते जिला कोऑर्डिनेटर श्री कुमार ने कहा की भारतीय स्टेट […]

विज्ञापन

सिमराही : राघोपुर प्रखंड के भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव शिक्षक संघ के अंचल सचिव सिकेंद्र प्रसाद यादव, समाज सेवी प्रमोद खिरहर एवं एसबीआइ जीरो मॉस के जिला समन्वयक रमेश कुमार ने किया.

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते जिला कोऑर्डिनेटर श्री कुमार ने कहा की भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए संकल्पित है. आये दिन बैंक में बढ़ती ग्राहकों की भीड़ को देखते सिमराही बैंक शाखा के अधीन ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है. इस केंद्र के खुलने से राघोपुर पंचायत के अधिकांश गरीब व मजदूर वर्ग के लोगों को अपना काम रोजगार बंद कर बैंक के कार्य से सिमराही नहीं जाना पड़ेगा.

मअंचल सचिव ने एसबीआइ शाखा को ग्रामीण इलाके में खोले गये इस सुविधा के लिए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर शिव नारायण यादव, समाजसेवी मो टुन्ना, दिलीप भास्कर, विजेंद्र कुमार, अमोल कुमार, निर्मल कुमार, बहादुर मंडल, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन