मंत्री ने लिया नर्मिाणाधीन एसएसबी केंद्र का जायजा

Updated:
विज्ञापन

सरायगढ़ : किसनुपर प्रखंड क्षेत्र केे परसामाधो में 53.90 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एसएसबी प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र का जायजा सोमवार को सूबे के उर्जा एवं वाणिज्य कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया. उन्होंने राष्ट्रीय भवन निर्माण कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक अमित जैन को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. मौके पर […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : किसनुपर प्रखंड क्षेत्र केे परसामाधो में 53.90 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन एसएसबी प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र का जायजा सोमवार को सूबे के उर्जा एवं वाणिज्य कर मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया. उन्होंने राष्ट्रीय भवन निर्माण कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक अमित जैन को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.

मौके पर श्री यादव ने प्रशिक्षण केंद्र के लिए अर्जित किये गये भू-मालिकों को उचित मुआवजा शीघ्र दिये जाने की बात कही. कहा कि यह देश का पांचवा प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. जिससे इस क्षेत्र के युवकों को एसएसबी भरती में एक अवसर प्रदान होगा. वहीं सीमावर्ती इलाके के इस क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी यह मील का पत्थर साबित होगा.

मौके पर प्रभारी डीएम हरिहर प्रसाद, एसपी डॉ कुमार एकले, डीएलएओ विमल कुमार मंडल, एसडीओ एन जी सिद्दकी, एसडीओ निर्मली अरूण कुमार सिंह, डीएसपी संतोष कुमार, मुखिया हरिचंद्र राय, डॉ रणधीर कुमार राणा सहित अन्य पदाधिकारी व एसएसबी जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन