दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर मारा

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर : थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में जह खाने से एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका नीतू देवी के भाई द्वारा इस बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया गया है.सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए […]

विज्ञापन

किसनपुर : थाना क्षेत्र के इटहरी गांव में जह खाने से एक विवाहिता की मौत हो गयी. मृतका नीतू देवी के भाई द्वारा इस बाबत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया गया है.सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मृतका के भाई भपटियाही थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी दिनेश मंडल ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि उसके बहनोई व अन्य द्वारा दहेज के लिए बराबर नीतू पर दबाव बनाया जाता था. मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. अनेक प्रकार से प्रताड़ित किया जाता था. बताया है कि मायके से दहेज लाने से मना करने पर ससुराल वालों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति शंकर मंडल, सास एवं ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.

वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 211/15 दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. शेष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन