27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

126 वां जन्म दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरु

126 वां जन्म दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरु सुपौल, भारत के प्रथम प्रधान मंत्री व देश विदेश में चाचा नेहरू के नाम से चर्चित पंडित जवाहर लाल नेहरू का 126वां जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया. जिला मुख्यालय स्थित हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के कार्यालय में जिला अध्यक्ष डा़ […]

126 वां जन्म दिवस पर याद किये गये चाचा नेहरु सुपौल, भारत के प्रथम प्रधान मंत्री व देश विदेश में चाचा नेहरू के नाम से चर्चित पंडित जवाहर लाल नेहरू का 126वां जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाया गया. जिला मुख्यालय स्थित हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के कार्यालय में जिला अध्यक्ष डा़ अमन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. समारोह को संबोधित करते हुए डॉ कुमार ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू के कण-कण में राष्ट्र सेवा और मानव सेवा समाया हुआ था. बच्चों का चाचा एवं बड़ों का प्यारा व आजादी के सिपाही तथा लोकतंत्र का मजबूत रक्षक थे. नेहरू भारत के नव निर्माण के लिए सदा याद किये जाते रहेंगे. पंडित नेहरू राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होकर उच्च सुख, सुविधा और वकालत को त्याग कर समाज सेवा के साथ-साथ आजादी के लड़ाई में कूद पड़े. 27 मई 1964 को वे सदा-सदा के लिए चिर निद्रा में सो गये. उक्त अवसर पर प्रीतम कुमार चौधरी, सुधीर मिश्र, रमेश पांडे, शंभू यादव, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार राम, फुलेन्द्र यादव, माधुरी सादा, नीलम देवी, कैलाश सादा, नीता कुमारी, उर्मिला देवी, चंद्रिका देवी आदि उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें