सुपौल के परसा बीरबल गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 8.94 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

सुपौल थाना

Supaul News: सुपौल में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की, हालांकि तस्कर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज कुमार महतो की रिपोर्ट.

Supaul News: सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के परसा बीरबल गांव, पंचायत सुरजापुर में छापेमारी कर पुलिस ने 8.94 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले कथित कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा.

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है. पुलिस फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

छापेमारी में क्या-क्या हुआ बरामद?

पुलिस द्वारा की गई छापेमारी के दौरान रॉयल स्टैग ब्रांड की 375 एमएल की सात बोतलें, ग्रीन लेवल ब्रांड की 375 एमएल की एक बोतल और 180 एमएल की 33 बोतलें बरामद की गईं. बरामद शराब की कुल मात्रा 8.940 लीटर बताई गई है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी की पहचान नहीं हो सकी और वह मौके से फरार हो गया.

पटना: खान सर और रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला.

Supaul News: फरार तस्कर पर कसेगा शिकंजा?

पुलिस ने अज्ञात तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही फरार आरोपी को मदद पहुंचाने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

स्थानीय स्तर पर पुलिस की इस कार्रवाई को शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

यह भी पढे़ं: बिहार: अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे वाल्मीकिनगर, VTR को मिलेगा हेली टूरिज्म का नया पंख

अवैध शराब कारोबार पर जारी रहेगा अभियान

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. ऐसे कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन