भारतीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का समापन, छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

समारोह में संबोधित करते विधायक | Prabhat Khabar Network

निर्मली स्थित पीएम श्री भारतीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पिपरा विधायक रामविलास कामत ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा दिया।

विज्ञापन

कटैया-निर्मली (सुपौल). स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के समापन पर सोमवार को पीएम श्री भारतीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, निर्मली के परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में अभियान के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पिपरा विधायक रामविलास कामत सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया.

समारोह में संबोधित करते विधायक  | Prabhat Khabar Network
समारोह में संबोधित करते विधायक | Prabhat Khabar Network

विधायक रामविलास कामत ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. यूसुफ, स्थानीय मुखिया हरिनंदन मंडल, भूदान सदस्य एवं शिक्षा प्रेमी विक्रम बहादुर मेहता, सदस्य अनीता देवी, जदयू विधायक प्रतिनिधि राजकुमार साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र मंडल, उदियानंद विश्वास सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार सिंह, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया.

तिरंगा देश की आन-बान-शान : विधायक

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामविलास कामत ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने लोगों में देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया है. उन्होंने युवा पीढ़ी से देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए. विद्यालय प्रबंधन की पहल की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना और अनुशासन को मजबूत करते हैं.

प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी थीं. इनमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. पुरस्कार मिलने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला. अभिभावकों ने विद्यालय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में मददगार हैं.

सरफराज और कन्हैया ने किया मंच संचालन

समारोह का संयुक्त रूप से मंच संचालन सरफराज आलम और कन्हैया सिंह ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के लिपिक मनोज कुमार प्रकाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा. अंत में राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ.


विज्ञापन
इंद्रभूषण कुमार

लेखक के बारे में

By इंद्रभूषण कुमार

इंद्रभूषण प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. कटैया निर्मली (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन