छठ घाटों की नहीं हुई सफाई, प्रशासन बना है उदासीन
छठ घाटों की नहीं हुई सफाई, प्रशासन बना है उदासीन फोटो – 04, 05कैप्सन- बीआरसी तालाब में कचड़े का अंबार, गांधी मैदान पोखर का गंदा पानी प्रतिनिधि, सुपौललोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो रहा है.पर्व को लेकर छठ व्रतियों द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा […]
छठ घाटों की नहीं हुई सफाई, प्रशासन बना है उदासीन फोटो – 04, 05कैप्सन- बीआरसी तालाब में कचड़े का अंबार, गांधी मैदान पोखर का गंदा पानी प्रतिनिधि, सुपौललोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व छठ रविवार को नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो रहा है.पर्व को लेकर छठ व्रतियों द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है. लेकिन सबसे बड़ी समस्या यह है कि जिला मुख्यालय स्थित अधिकांश छठ घाटों की अब तक सफाई नहीं की गयी है. जिससे छठ व्रतियों में असंतोष का भाव है. प्रशासनिक स्तर पर छठ घाटों की साफ -सफाई के लिए अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा सकी है, जबकि जिले के अन्य भागों में लोगों द्वारा अपने स्तर से किये जा रहे तालाब व नदी के किनारे घाटों की सफाई अंतिम चरण में है.जिला मुख्यालय में 11 घाट हैं चिन्हित जिला मुख्यालय में वैसे तो दर्जनों स्थानों पर छठ व्रतियों द्वारा घाट तैयार कर भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया जाता है.लेकिन जिला प्रशासन द्वारा कुल 11 घाटों को चिन्हित कर इसके साफ -सफाई की जिम्मेवारी नगर परिषद को दी गयी है.इन घाटों में गांधी मैदान स्थित तालाब, बीआरसी पोखर, चकला निर्मली स्कूल तालाब, किसान भवन स्थित तालाब, प्रखंड कार्यालय परिसर, भुतही पोखर, वीणा रोड स्थित तालाब, डीएम कोठी के समीप आदि तालाब शामिल हैं.सफाई के प्रति प्रशासन बना उदासीन रविवार को नहाय -खाय के साथ चार दिवसीय छठ व्रत आरंभ हो जायेगा.लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक एक भी घाट की साफ -सफाई प्रारंभ नहीं की गयी है.अधिकांश घाटों पर गंदगी का अंबार लगा है.वहीं तालाब के पानी में कचड़ा जमा रहने के कारण छठ व्रतियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. पूर्व के वर्षों में एक सप्ताह पूर्व से ही घाटों की साफ -सफाई का कार्य आरंभ कर दिया जाता था.लेकिन इस बार पर्व के आरंभ होने तक इस दिशा में किसी प्रकार कार्रवाई नहीं की जा सकी है. पहले चरण की सफाई का काम चल रहा है.पर्व से पहले दूसरे चरण में सफाई का काम पूर्ण कर लिया जायेगा. अमरेंद्र यादव, कनीय अभियंता, नगर परिषद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










