केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में किया प्रदर्शन
फोटो -16कैप्सन- प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौल अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया.स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से निकली जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर चौक तक नगर भ्रमण किया.लोहिया नगर चौक के समीप नुक्कड़ सभा […]
फोटो -16कैप्सन- प्रदर्शन में शामिल युवा कांग्रेस कार्यकर्ताप्रतिनिधि, सुपौल अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के तत्वावधान में बुधवार को कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया.स्थानीय कांग्रेस कार्यालय से निकली जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोहिया नगर चौक तक नगर भ्रमण किया.लोहिया नगर चौक के समीप नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया.नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने केंद्र सरकार को युवा विरोधी बताया.कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के एक करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा किया गया.साथ ही विदेश में जमा काला धन वापस ला कर हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपये देने के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर नियंत्रण का वादा किया गया.लेकिन सरकार में आते ही आम जनता से किये गये वायदों को भुला दिया गया.देश के युवा अपने आपको ठगा महसूस कर रहे हैं.इस अवसर पर नूनूबाबू मालाकार, आशुतोष कुमार झा, पंकज मिश्रा, उदय कांत, अवधेश कुमार, विकास कुमार, मो सरफराज, कुंदन कुमार, सिंटू कुमार, नितेश कुमार, भवेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि समेत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव, नरेश कुमार मिश्र, जयप्रकाश चौधरी, नंद कुमार चौधरी, लक्ष्मण झा, उपेंद्र राम, वीरेंद्र कुमार दास, मो उस्मान, ललन कुमार, अभय तिवारी, शिशु पाल सिंह बच्छावत, मो जमाल, ब्रज भूषण गुप्ता, संजीव यादव, मो बदरूद्दीन आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










