सुपौल सदर अस्पताल में आज किस डॉक्टर की है ड्यूटी, देखें सोमवार का पूरा रोस्टर
सांकेतिक तस्वीर
Supaul Sadar Hospital OPD: सुपौल सदर अस्पताल में इलाज कराने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. अस्पताल प्रबंधन ने सोमवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है.
Supaul Sadar Hospital OPD: सदर अस्पताल सुपौल ने सोमवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीजों के लिए पंजीयन शुल्क मात्र दो रुपये निर्धारित किया गया है. ओपीडी सेवा सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक और शाम चार बजे से छह बजे तक संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके.
जनरल, बाल और दंत रोग विभाग में ये डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध
सोमवार को जेनरल ओपीडी में डॉ सरोज कुमार और डॉ शशि रंजन मरीजों का इलाज करेंगे. बाल रोग विभाग में डॉ शशि कुमारी बच्चों की जांच और उपचार करेंगी. वहीं दंत ओपीडी में डॉ पूजा भारती मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराएंगी.
सर्जरी, हड्डी और महिला रोग विभाग में भी विशेषज्ञ तैनात
सर्जिकल ओपीडी में डॉ आलोक कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. हड्डी रोग से संबंधित मरीजों के लिए अर्थो ओपीडी में डॉ रंधीर कुमार उपलब्ध रहेंगे. अल्ट्रासाउंड जांच की जिम्मेदारी डॉ रंजीत कुमार को सौंपी गई है. वहीं महिला ओपीडी में डॉ राजेश पासवान मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
24 घंटे चालू रहेगी इमरजेंसी सेवा
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित रहेगी. इमरजेंसी रोस्टर के अनुसार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ एसबी चौधरी, दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ पंकज कुमार और रात नौ बजे से सुबह आठ बजे तक डॉ जाहिद अख्तर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.
लेबर रूम और सी-सेक्शन के लिए ऑन कॉल सुविधा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार लेबर रूम और सी-सेक्शन की सुविधा के लिए डॉ राजेश पासवान ऑन कॉल उपलब्ध रहेंगे. इससे गर्भवती महिलाओं को आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय सहायता मिल सकेगी.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें, ताकि उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर इलाज मिल सके.
इसे भी पढ़ें: बिहार के अमीन और राजस्व कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने शुरू की फेजवाइज प्रमोशन प्रोसेस
एनकाउंटर पर क्या है सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन? भरत तिवारी मामले के बाद शुरू हुई बहस
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए