दो घरों से लाखों की चोरी
जदिया. थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पूरब पंचायत में मंगलवार की रात चोरों ने अलग- अलग स्थानों पर घर का ताला तोड़ नगद सहित लाखों रुपये मूल्य का जेवरात चुरा लिया. चोरों ने वार्ड नंबर 02 निवासी अनिमेष कुमार के घर का ताला तोड़ कर ट्रंक में रखा लाखों रुपये मूल्य का जेवरात एवं कीमती कपड़ा […]
जदिया. थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पूरब पंचायत में मंगलवार की रात चोरों ने अलग- अलग स्थानों पर घर का ताला तोड़ नगद सहित लाखों रुपये मूल्य का जेवरात चुरा लिया. चोरों ने वार्ड नंबर 02 निवासी अनिमेष कुमार के घर का ताला तोड़ कर ट्रंक में रखा लाखों रुपये मूल्य का जेवरात एवं कीमती कपड़ा चुरा लिया. वहीं दूसरी घटना में वार्ड नंबर 01 स्थित नवीन सिंह के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने 15 हजार नगद एवं जेवरात व अन्य कीमती सामान चुरा लिया.घटना के समय घर के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे. चोरों ने बाहर से घर को बंद कर दिया. जदिया पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया व प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










