मुखिया की बरामदगी एवं अपर्हताओं के गिरफ्तारी की मांग
प्रतिनिधि,सुपौल जिला राजद अध्यक्ष सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने राघोपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के मुखिया मो युसूफ के अपहरण की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते उनकी शीघ्र बरामदगी एवं अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की संभावना व्यक्त करते कहा है कि श्री युसूफ लोगों […]
प्रतिनिधि,सुपौल जिला राजद अध्यक्ष सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने राघोपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के मुखिया मो युसूफ के अपहरण की घटना पर क्षोभ व्यक्त करते उनकी शीघ्र बरामदगी एवं अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की संभावना व्यक्त करते कहा है कि श्री युसूफ लोगों में काफी लोक प्रिय थे. आगामी विधानसभा चुनाव में उनके प्रत्याशी बनने की भी उम्मीद थी. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बुधवार को मुखिया के गांव गोसपुर का भी दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मुखिया के परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया. दौरे के क्रम में श्री यादव ने वीरपुर के एसडीपीओ डीएन पांडेय से भी वार्तालाप की तथा अपहरणकर्ताओं को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अकील अहमद खां, जिला युवा राजद अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश यादव, हसन अंसारी, मो असगर अली, मनोहर यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










