हम की बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन

Updated:
विज्ञापन

फोटो-16कैप्सन- पार्टी के अधिकारी को माला पहनाते जिलाध्यक्ष सरायगढ़ हिंदुस्तान अवाम मोरचा (सेकूलर ) कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन परिसर में हुई. जिला उपाध्यक्ष मधु यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते पार्टी के जिलाध्यक्ष डा अमन कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान […]

विज्ञापन

फोटो-16कैप्सन- पार्टी के अधिकारी को माला पहनाते जिलाध्यक्ष सरायगढ़ हिंदुस्तान अवाम मोरचा (सेकूलर ) कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन परिसर में हुई. जिला उपाध्यक्ष मधु यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक को संबोधित करते पार्टी के जिलाध्यक्ष डा अमन कुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते पर सुपौल जिला संगठन को सूबे में नंबर वन बनाया जयेगा. मौके पर उन्होंने 23 जुलाई को चौघारा में आयोजित सभा को सफल बनाने का भी आह्वान किया. बताया कि पूर्व सीएम जीतन राम मांझी इस सभा को संबोधित करेंगे. श्री कुमार ने 25 जुलाई को मुजफ्फरपुर में आहूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी जिले के अधिकांश सीटों पर दावेदारी पेश करेगी. बैठक के दौरान पार्टी के प्रखंड कमेटी का भी गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, महिला प्रखंड अध्यक्ष छाया रानी, महादलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम नारायण राम, सचिव सुरेश कुमार यादव व अजय कुमार मेहता, महिला उपाध्यक्ष यशोधा देवी, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज कुमार साह, कोषाध्यक्ष लखन मेहता, उपाध्यक्ष बैद्यनाथ पासवान, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार यादव एवं उपाध्यक्ष सत्य नारायण पासवान का चयन किया गया. इस अवसर पर उमेश सरदार, जगदीश राम, अनिल कुमार, विद्यानंद भारती, शिव चरण मेहता, बद्री नारायण सादा, भूपेंद्र प्रसाद यादव, राजेंद्र सरदार, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन