नहर में स्नान करने के क्रम में डूबने से युवक की मौत
प्रतिनिधि, जदियाराजेश्वरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर पुल के समीप सोमवार को नहर में स्नान करने के क्रम में एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय तैराक एवं गोताखोरों की मदद से मंगलवार को युवक का शव बाहर निकाला जा सका. मृत युवक की पहचान कटही गांव निवासी संजय मंउल के पुत्र […]
प्रतिनिधि, जदियाराजेश्वरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर पुल के समीप सोमवार को नहर में स्नान करने के क्रम में एक 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय तैराक एवं गोताखोरों की मदद से मंगलवार को युवक का शव बाहर निकाला जा सका. मृत युवक की पहचान कटही गांव निवासी संजय मंउल के पुत्र बीरबल कुमार के रूप में की गयी है. बीरबल अपने साथियों के साथ मंगलवार को पुल के समीप नहर में स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान वह गड्ढे में चला गया, जहां अधिक पानी रहने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गयी. युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. नहर के दोनों किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गयी. सोमवार को काफी प्रयास के बावजूद शव को बाहर नहीं निकाला जा सका. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया है.वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










