दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक सहित दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन

फोटो-03कैप्सन- दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक.सरायगढ़. एनएच 57 पर रविवार की शाम दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना में दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है. मिली जानकारी अनुसार प्रखंड क्षेत्र के पिपराखुर्द गांव के समीप फोर लेन […]

विज्ञापन

फोटो-03कैप्सन- दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक.सरायगढ़. एनएच 57 पर रविवार की शाम दो ट्रकों में हुई भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गये. दुर्घटना में दोनों ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. जबकि घायलों को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है. मिली जानकारी अनुसार प्रखंड क्षेत्र के पिपराखुर्द गांव के समीप फोर लेन सड़क पर गिट्टी लदी ट्रक (एनएल02के/3894) से साइट लेने के क्रम में पीछे से आ रही एक अन्य ट्रक (बीआर01जीसी/9668) साइड लेने के क्रम में अगली ट्रक को जोरदार ठोकर मार दिया. इसमें चालक अमित कुमार सहित एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंचे भपटियाही थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र ने ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है. गौरतलब है कि एनएच 57 फोर लेन सड़क पर ट्रैफिक नियम का अनुपालन नहीं करने की वजह से आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है. पुलिस व प्रशासन इस ओर उदासीन बना हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन