सुपौल : ट्रक पर लदी 6786 बोतल शराब जब्त कारोबारी फरार
Updated at : 03 Jun 2019 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

किसनपुर (सुपौल) : किसनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किसनपुर पुलिस ने रविवार के अहले सुबह पूर्वी कोसी बांध स्थित झाझा गांव के समीप ट्रक पर लदा 197 कार्टून हरियाणा ब्रांड विदेशी शराब बरामद की है. जानकारी अनुसार किसनपुर पुलिस को शराब की गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस हरकत में आया. […]
विज्ञापन
किसनपुर (सुपौल) : किसनपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किसनपुर पुलिस ने रविवार के अहले सुबह पूर्वी कोसी बांध स्थित झाझा गांव के समीप ट्रक पर लदा 197 कार्टून हरियाणा ब्रांड विदेशी शराब बरामद की है. जानकारी अनुसार किसनपुर पुलिस को शराब की गुप्त सूचना मिली थी.
जिसके बाद पुलिस हरकत में आया. वहीं शराब माफिया को पुलिस की भनक लगने पर उन्होंने शराब लदे ट्रक को ग्रामीण सड़क में मोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा ट्रक को रोकने का इशारा किया तो चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया. ट्रक की जब तलाशी ली गयी तो उसमें भारी मात्रा में शराब पाया गया. डीएसपी विद्यासागर की उपस्थिति में शराब जब्ती का सत्यापन किया गया.
ट्रक के आधे हिस्से में चार स्तर पर शराब का कार्टून रखा हुआ था. जिससे जाहिर हो रहा था कि कई जगहों पर शराब का खेप पहुंचाया गया. डीएसपी विद्यासागर ने बताया कि ट्रक से 197 कार्टून में 06 हजार 786 बोतल शराब जब्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




