सुपौल में बकरीद को लेकर भीमनगर थाना में शांति समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
सुपौल में बकरीद को लेकर भीमनगर थाना में शांति समिति की बैठक

थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक

Supaul news: बैठक में बकरीद कमिटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया और कई बुद्धिजीवी शामिल हुए. इस दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और नमाज स्थलों को लेकर चर्चा की गई.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भीमनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की.

बैठक में बकरीद कमिटी के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया और कई बुद्धिजीवी शामिल हुए. इस दौरान पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और नमाज स्थलों को लेकर चर्चा की गई.

थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नमाज के बाद खुले और सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी नहीं की जाए. साथ ही प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह अवैध है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि भीमनगर थाना क्षेत्र में पांच स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा की जाएगी. सभी जगहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. इसके अलावा पूरे क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्ती भी होगी.

बैठक में भीमनगर मुखिया बबलू यादव, रफीक आलम, अब्दुल बारी, सत्यदेव सिंह, पंचायत समिति सदस्य परवेज अहमद, फिरोज खान, रिपुंजय झा, मो. कलाम शमशेर सहित कई लोग मौजूद थे.

ALSO READ: हरा गमछा बयान पर बोले नीरज बबलू, “सीएम ने सोच-समझकर कही होगी बात”

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन