सुपौल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सुपौल में स्मैक कारोबार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस टीम

Supaul news: इस मामले को लेकर वीरपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली थी कि बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्मैक का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: वीरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के पीछे स्थित पुराने क्वार्टर में छापेमारी कर स्मैक कारोबार का खुलासा किया है. पुलिस ने मौके से 20 ग्राम ब्राउन शुगर, नेपाली और भारतीय मुद्रा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है.

इस मामले को लेकर वीरपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार शाम सूचना मिली थी कि बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्मैक का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना के बाद थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया. तलाशी में 20 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन, 8 हजार 760 भारतीय रुपये, 27 हजार 570 नेपाली रुपये, सिंदूर रखने का कीया और दो बाइक बरामद की गईं. जब्त एक बाइक का नंबर BR-50J/8451 है, जबकि दूसरी बाइक पर नंबर अंकित नहीं था.

बरामद नगद व बाकी के समान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलुआ थाना क्षेत्र के मटियारी वार्ड-12 निवासी संतोष कुमार, वीरपुर नगर पंचायत वार्ड-04 निवासी राजा साहनी, अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र निवासी चंदन पासवान और बेबी देवी के रूप में हुई है.

एसडीपीओ ने बताया कि मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार युवकों ने महिला से स्मैक खरीदने की बात स्वीकार की है.

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है.

छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, पीटीसी अभिकांत कुमार, अभिषेक, चंद्र प्रकाश, महिला सिपाही ज्योति कुमारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन