VIDEO : ...महिला चौकीदार ने पुरुष सहकर्मी को सरेआम पीटा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Mar 2018 3:06 PM
सुपौल : स्टेशन रोड पर हटिया मोड़ के पास मंगलवार की सुबह अचानक अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय थाने की महिला चौकीदार किसी बात को लेकर सहकर्मी पुरुष चौकीदार के साथ उलझ गयी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों बाहर निकल कर सड़क पर हाथापाई करने लगे. महिला और पुरुष चौकीदार […]
सुपौल : स्टेशन रोड पर हटिया मोड़ के पास मंगलवार की सुबह अचानक अजीब स्थिति उत्पन्न हो गयी. स्थानीय थाने की महिला चौकीदार किसी बात को लेकर सहकर्मी पुरुष चौकीदार के साथ उलझ गयी. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों बाहर निकल कर सड़क पर हाथापाई करने लगे. महिला और पुरुष चौकीदार को आपस में उलझते देख आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी. लोग तमाशबीन बने रहे. इतने में महिला सहकर्मी चप्पल निकाल कर पुरुष सहकर्मी पर हमला कर दिया. हालांकि, महिला चौकीदार तुरंत वहां से निकल कर फरार हो गयी.
वीडियो में स्पष्ट आवाज आ रही है कि महिला चौकीदार पर पैसा लेने के बाद देने में आनाकानी करने का आरोप पुरुष चौकीदार लगा रहा है. वहीं, मामले को लेकर अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है कि दोनों चौकीदारों के बीच किस बात को लेकर मारपीट हुई है. वहीं, सदर थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली है. लेकिन, किसी भी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










