पुलिस को दी 42 लाख लूट की झूठी सूचना, जांच में पकड़े गये बैंककर्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

अपराध. कैशियर, गार्ड व ड्राइवर ने रुपये गायब करने की बनायी योजना तीनों से पुलिस ने अलग-अलग की पूछताछ, बताये गये बातों में अंतर पुलिस दबिश के बाद कैशियर ने स्वीकारी राशि चंपत करने की बात टाटा इंिडकैश एटीएम में छिपाकर रखे थे रुपये मामले का खुलासा करने वाले पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित सरायगढ़ : […]
विज्ञापन
अपराध. कैशियर, गार्ड व ड्राइवर ने रुपये गायब करने की बनायी योजना
तीनों से पुलिस ने अलग-अलग की पूछताछ, बताये गये बातों में अंतर
पुलिस दबिश के बाद कैशियर ने स्वीकारी राशि चंपत करने की बात
टाटा इंिडकैश एटीएम में छिपाकर रखे थे रुपये
मामले का खुलासा करने वाले पुलिस पदाधिकारी होंगे सम्मानित
सरायगढ़ : किसनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ रेलवे ढाला के पास मंगलवार के अपराह्न करीब 3:30 बजे एक्सिस बैंक से 42 लाख रुपये लेकर अलग-अलग बैंक शाखा के एटीएम में राशि जमा करने निकले. रेलवे ढाला के पास स्कॉर्पियों में सवार कैशियर सुभाष चौधरी, बिना हथियार के गार्ड रंजीत चौधरी, ड्राइवर संपत शर्मा द्वारा उक्त राशि को चंपत किये जाने का प्लान तैयार किया गया.
साथ ही रेलवे ढाला के समीप कैशियर ने पुलिस को सूचना दी कि कैश वैन से 42 लाख रुपये की लूट कर ली गयी है. साथ ही पुलिस को यह भी जानकारी दी गयी कि दो अपाचे बाइक पर सवार छह व्यक्ति ने ड्राइवर और कैशियर को पिस्टल सटाकर काली रंग की बैग में रखा कैश सहित तीन मोबाइल छीन लिया. घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सह प्रभारी एसपी विद्यासागर ने जिले के किसनपुर, पिपरा, राघोपुर, भपटियाही सहित सभी थानों को अलर्ट करते हुए इसकी सूचना दी.
घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते भपटियाही थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंचकर तहकीकात की. साथ ही वाहन सहित तीनों लोगों को थाना लाया. तीनों व्यक्ति से भपटियाही थाना में एसडीपीओ सहित किसनपुर व भपटियाही थानाध्यक्ष द्वारा अलग-अलग पूछताछ की गयी. जहां पूछताछ के दौरान तीनों व्यक्ति के द्वारा बताये गये तथ्यों में काफी अंतर पाया गया. इसके उपरांत पुलिसिया दबिश में कैशियर सुभाष चौधरी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि रुपये की कोई लूट नहीं हुई है.
उक्त राशि को को ठिकाना लगाया गया है. घटना के बाबत एसडीपीओ ने बताया कि सरायगढ़ स्थित टाटा इंडिकैश एटीएम जो उपेंद्र प्रसाद मेहता के घर में संचालित है. उसी में छिपाकर रखा गया है. पुलिस की सक्रियता से 42 लाख की राशि एटीएम से बरामद किया गया. साथ ही पुलिस ने सुभाष चौधरी के साथ एटीएम का वीडियोग्राफी भी कराया गया है. बताया कि पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है. साथ ही तीनों के विरुद्ध अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया कि अनुसंधान के क्रम में जिन लोगों की संलिप्तता पायी जायेगी उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी. एसडीपीओ ने यह भी बताया कि अनुसंधान कार्य में लगे किसनपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पिपरा थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार, राघोपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी व भपटियाही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










