आगामी दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर बैठक

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 10 May 2026 7:04 PM

विज्ञापन

वीरपुर में जून माह में लगने वाले दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर चर्चा की गई

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत के कोसी क्लब स्थित संघ कार्यालय में रविवार की शाम बैठक आयोजित की गई. जहां वीरपुर में जून माह में लगने वाले दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. बैठक में विद्यालय में आने वाले बच्चों की संख्या, नेपाल से आने वाले बच्चों की संख्या, विभिन्न गावों से आने वाले बच्चों की संख्या, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक, गावों में विस्तार आदि पर चर्चा की गई. बैठक को लेकर बजरंग दल विभाग संयोजक मुकेश यादव ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद कार्यकर्ताओं के विकास के लिए वर्ग शिविर लगाते है. वीरपुर में 3 जून से 10 जून तक बजरंग दल का सात दिवसीय वर्ग है. जिसमे 15 वर्ष से 35 वर्ष तक की बहनें, जिसे हम दुर्गा वाहिनी के नाम से जानते हैं, उनका भी सात दिवसीय वर्ग है. इस साल यह वर्ग उत्तर बिहार के वीरपुर में आयोजित किया जाना है, जिसकी तैयारी को लेकर बैठक की गई है. साथ ही उन्होंने सभी सनातनी बहनों को इस प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आग्रह किया. मौके पर कोसी विभाग प्रचारक बुद्धेश्वर शर्मा, अनिल दास, अजय सिंह, गुड्डू मंडल, दीपक मंडल, बमबम सोनी, शिवानी देव, सोनी झा, विभा कुमारी, भारती देव, अंजली कुमारी, माधवी भारद्वाज, पायल कुमारी, ज्योति झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन