सुपौल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंग आयोजित

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 10 May 2026 6:03 PM

विज्ञापन

बैठक में कॉलेज के वर्ष 2022, 2023 एवं 2025 बैच के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया

विज्ञापन

सुपौल. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रविवार को पेरेंट्स-फैकल्टी मीटिंग का आयोजन किया गया. बैठक में कॉलेज के वर्ष 2022, 2023 एवं 2025 बैच के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन एवं कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाना था. कॉलेज के प्राचार्य डॉ एएन मिश्रा ने कॉलेज की उपलब्धियों, छात्रों के विकास एवं संस्थान की भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही अभिभावकों से छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग की अपील की. इसके बाद विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापकों ने क्रमवार छात्रों की रिपोर्ट, परीक्षा परिणाम तथा शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी. बैठक के दौरान अभिभावकों से सुझाव एवं फीडबैक भी लिया गया कि कॉलेज को और बेहतर बनाने व छात्रों के समग्र विकास के लिए किन-किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है. अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन एवं शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें छात्रों के विकास एवं अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक डॉ चंदन कुमार, सौरभ कुमार निराला, डॉ अजमत राजा, प्रकाश पाल, पंकज कुमार, मोहर पाठक, आनंद प्रकाश, नंदन कुमार राजू, गोपाल कृष्णा सहित कॉलेज के सभी प्राध्यापकगण उपस्थित रहे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन