410 बोतल शराब के साथ कारोबारी धराया

पिपरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में पुलिस ने नेपाली शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर निवासी महंती यादव के पुत्र शंकर कुमार के घर पर छापेमारी की. इसी दौरान दो ड्राम में 300 एमएल की 410 बोतल नेपाली शराब पायी गयी. मालूम हो […]
पिपरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में पुलिस ने नेपाली शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामनगर निवासी महंती यादव के पुत्र शंकर कुमार के घर पर छापेमारी की. इसी दौरान दो ड्राम में 300 एमएल की 410 बोतल नेपाली शराब पायी गयी. मालूम हो कि शराब की बरामदगी पुलिस के सिरदर्द बना हुआ है. इस बाबत थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि ड्राम सहित शराब जब्त कर ली गयी है. वहीं इस कारोबार में संलिप्त शंकर कुमार को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










