विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब

Published at :13 Dec 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब

सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के झिलाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव के दिलीप कुमार यादव की 35 वर्षीया पत्नी किरण कुमारी की ससुराल पक्षों द्वारा हत्या कर लाश को गायब करने की मामला सामने आया है. घटना को लेकर किसनपुर थाना के बैजनाथपुर निवासी विवाहिता किरण कुमारी के पिता राजेंद्र प्रसाद यादव ने थाना को […]

विज्ञापन

सरायगढ़ : भपटियाही थाना क्षेत्र के झिलाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव के दिलीप कुमार यादव की 35 वर्षीया पत्नी किरण कुमारी की ससुराल पक्षों द्वारा हत्या कर लाश को गायब करने की मामला सामने आया है. घटना को लेकर किसनपुर थाना के बैजनाथपुर निवासी विवाहिता किरण कुमारी के पिता राजेंद्र प्रसाद यादव ने थाना को आवेदन देकर दामाद दिलीप कुमार सहित ससुराल के अन्य परिजनों पर हत्या कर लाश को गायब करने का मामला दर्ज कराया है.

आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया है कि दामाद दिलीप कुमार सहित अन्य परिजन उनकी पुत्री के साथ बराबर मारपीट गाली-गलौज करते रहते थे. इसके साथ ही दहेज लाने के लिए प्रताड़ित भी किया जाता था. आवेदक ने यह भी बताया है कि उनकी पुत्री की शादी 2004 में दिलीप कुमार यादव के साथ हुई थी. उसे दो संतान भी है. उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री छह दिसंबर से ससुराल से गायब है.

विवाहिता के पिता राजेंद्र प्रसाद यादव के आवेदन पर विवाहिता के पति व अन्य परिजनों के विरुद्ध कांड संख्या 126 / 17 दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मुकेश कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष, भपटियाही
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन