30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published at :13 Dec 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
30 बोतल नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

निर्मली : नगर के भगत सिंह चौक के निकट मंगलवार को रिंग बांध जाने वाली पथ से संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने 30 बोतल नेपाल निर्मित शराब व दो बाइक सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा शराब कारोबारी फरार हो गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि […]

विज्ञापन

निर्मली : नगर के भगत सिंह चौक के निकट मंगलवार को रिंग बांध जाने वाली पथ से संध्या गश्ती के दौरान पुलिस ने 30 बोतल नेपाल निर्मित शराब व दो बाइक सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि दूसरा शराब कारोबारी फरार हो गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की तस्करी की जा रही है. गश्ती कर रहे पुलिस बल द्वारा घेराबंदी की गई. इसी दौरान दो बाइक पर सवार युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा.

जहां पुलिस ने भाग रहे युवकों में से एक को पकड़ लिया. बाइक की डिक्की की तलाशी ली गयी तो उसमें से 30 बोतल नेपाल निर्मित शराब की बरामद किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने अपना नाम मधुबनी जिले के अंधरामंठ थाना क्षेत्र के डकही गांव निवासी मो कादिर बताया. फरार युवक निर्मली नगर के वार्ड नंबर 10 निवासी लखन साह बताया जा रहा है, जो पूर्व में भी शराब कारोबार के आरोप में जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कांड दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन