अछूत कहकर की पिटाई रुपये भी छीने, मामला दर्ज

Published at :12 Dec 2017 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
अछूत कहकर की पिटाई रुपये भी छीने, मामला दर्ज

निर्मली : अछूत कहकर पिटाई व 16 हजार रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है. मामला निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी का है. मझारी गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी पीड़ित अरविंद कुमार मल्लिक ने निर्मली थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा कि शनिवार को वे अपने एक रिश्तेदार […]

विज्ञापन

निर्मली : अछूत कहकर पिटाई व 16 हजार रुपये की छिनतई का मामला सामने आया है. मामला निर्मली थाना क्षेत्र के मझारी का है. मझारी गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी पीड़ित अरविंद कुमार मल्लिक ने निर्मली थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उन्होंने कहा कि शनिवार को वे अपने एक रिश्तेदार के घर रुपये पहुंचाने जा रहे थे.

इसी दौरान फौजी कैंप व नया टोला के पास मझारी निवासी अरुण राय, रजनीश राय व राधेश्याम राय के शरीर से स्पर्श हो गया. इसको लेकर तीनों आक्रोशित हो गये और उनकी पिटाई करते हुए जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया. इसके बाद लोगों ने उन्हें कहा कि अब गंगा स्नान कर शरीर को शुद्ध करना होगा. इसके बाद उनलोगों ने गाली गलौज करते हुए उनके जेब से 16 हजार रुपये भी छीन लिये. थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 126/17 दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है. कहा कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन