हथियार से लैस बदमाशों ने घर में घुस कर की लूटपाट, तीर भी मारे

Published at :11 Dec 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार से लैस बदमाशों ने घर में घुस कर की लूटपाट, तीर भी मारे

एक ग्रामीण घायल, बदमाशों ने दुष्कर्म का किया प्रयास, एक गिरफ्तार राघोपुर : थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत जहलीपट्टी गांव के वार्ड नंबर 10 में रविवार की अहले सुबह हथियार से लैस लगभग 15-20 अज्ञात बदमाशों ने स्थानीय भानुचंद्र साह के घर में घुसकर तोड़फोड़, लूट सहित उनकी पुत्रियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश […]

विज्ञापन
एक ग्रामीण घायल, बदमाशों ने दुष्कर्म का किया प्रयास, एक गिरफ्तार
राघोपुर : थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत जहलीपट्टी गांव के वार्ड नंबर 10 में रविवार की अहले सुबह हथियार से लैस लगभग 15-20 अज्ञात बदमाशों ने स्थानीय भानुचंद्र साह के घर में घुसकर तोड़फोड़, लूट सहित उनकी पुत्रियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गयी.
गृह स्वामी भानुचंद्र ने बताया कि रविवार की अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे स्थानीय श्याम सुंदर साह अपने दो अन्य भाई एवं एक भतीजे सहित 15-20 अज्ञात लोगों के साथ हथियार से लैस होकर उनके में प्रवेश कर गये.
इस क्रम जहां गृह स्वामी दोनों पति पत्नी के साथ मारपीट की गयी. वहीं उनके तीनों बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दुष्कर्म की कोशिश भी की. गृहस्वामी ने बताया कि जब उनके द्वारा हल्ला किया गया तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी, इसके बाद अपराधियों द्वारा चार-पांच राउंड फायरिंग की गयी एवं एक ग्रामीण राजेश्वर साह को तीर मारकर घायल कर वहां से भाग गया. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जख्मी राजेश्वर साह को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया, जहां इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. साथ ही घटना के बाद भाग रहे एक बदमाश श्याम सुंदर साह को ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया. ग्रामीणों ने उक्त अपराधी को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं घटना स्थल से पुलिस ने बदमाशों द्वारा उपयोग में लाये गये 2 खोखा, 3 तीर एवं एक दबिया बरामद की गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा है.
इस वजह से घटना को अंजाम दिया गया है. इस घटना के पूर्व भी दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, दोषी को बख्शा नहीं जायेगा. इधर, लूटपाट की इस घटना से लोग दहशत में है और दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन