टायर फटने से डिवाइडर से टकरायी कार, चार जख्मी

Published at :11 Dec 2017 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
टायर फटने से डिवाइडर से टकरायी कार, चार जख्मी

राघोपुर : एनएच 57 पर भपटियाही थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव के समीप केयूवी कार का टायर अचानक फट गया. जहां गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया. इस घटना में कार पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये. मौके पर घटना स्थल से गुजर रहे सिमराही निवासी मार्शल कुमार ने […]

विज्ञापन
राघोपुर : एनएच 57 पर भपटियाही थाना अंतर्गत नारायणपुर गांव के समीप केयूवी कार का टायर अचानक फट गया. जहां गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराया. इस घटना में कार पर सवार चार व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गये.
मौके पर घटना स्थल से गुजर रहे सिमराही निवासी मार्शल कुमार ने गंभीर रूप से जख्मी दंपती साजिद अख्तर, पे0- अब्दुल सत्तार एवं उनकी पत्नी नीलोफर को उठाकर एक आॅटो चालक के मदद से रेफरल अस्पताल सिमराही पहुंचाया. साथ ही दो अन्य घायल खुर्शीद आलम एवं उनकी पत्नी अपराजिता आलम को स्थानीय लोगों की मदद से भपटियाही अस्पताल पहुंचाया गया.
सिमराही रेफरल अस्पताल में पहुंचने पर साजिद अख्तर एवं उनकी पत्नी नीलोफर का डॉक्टरों द्वारा उपचार प्रारंभ किया गया. वहीं जख्मी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने जख्मी नीलोफर की स्थिति गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु बाहर रेफर कर दिया. साथ सिमराही निवासी मार्शल कुमार द्वारा साजिद अख्तर के मोबाइल से उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन