एक साथ चार घरों में चोरी नकदी सहित सामान उड़ाये

Published at :10 Dec 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
एक साथ चार घरों में चोरी नकदी सहित सामान उड़ाये

पिपरा : बाजार स्थित कई घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस प्रशासन की पकड़ कमजोर रहने के कारण शुक्रवार की रात बाजार क्षेत्र स्थित एक साथ चार घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना से बाजारवासियों में आक्रोश की स्थिति देखी जा रही है. […]

विज्ञापन

पिपरा : बाजार स्थित कई घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पुलिस प्रशासन की पकड़ कमजोर रहने के कारण शुक्रवार की रात बाजार क्षेत्र स्थित एक साथ चार घरों में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की घटना से बाजारवासियों में आक्रोश की स्थिति देखी जा रही है. मालूम हो कि सुपौल रोड स्थित पीडब्लूडी के रोलर चालक लाल मोहन दास के घर से चोरों ने 35 हजार नकदी की चोरी कर ली. वहीं चोरों ने सुपौल रोड में ही काली स्थान के बगल स्थित पार्वती देवी के घर में घुस कर ट्रंक में रखे कपड़ा एवं ट्राली बैग चुरा लिया.

जबकि उनके पड़ोसी रामचंद्र गुप्ता के दुकान का ताला तोड़ कर गल्ले में रखा नकदी सहित कीमती सामान उड़ा लिया. इसके अलावे ठाकुरबाड़ी के सामने स्थित राम नारायण गुप्ता के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया. एक ही रात कई घरों को चोरों द्वारा निशाना बनाये जाने के बाद थाना क्षेत्र के लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिपरा में पुलिस फेल है और चोर पास.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन