पुलिस को देख खेत में शराब फेंक भागा कारोबारी

जदिया : गुप्त सूचना के आधार पर जदिया पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 11 में छापेमारी कर 43 बोतल बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि सूचना मिली कि वार्ड नंबर 11 निवासी सुमित कुमार उर्फ छोटू घर पर अवैध रूप से शराब […]
जदिया : गुप्त सूचना के आधार पर जदिया पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यालय पंचायत के वार्ड नंबर 11 में छापेमारी कर 43 बोतल बंगाल निर्मित विदेशी शराब बरामद किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि सूचना मिली कि वार्ड नंबर 11 निवासी सुमित कुमार उर्फ छोटू घर पर अवैध रूप से शराब रखकर शराब की बिक्री करता है.
बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही कारोबारी सुमित कुमार उर्फ छोटू शराब को अपने घर के पीछे खेत में फेंक कर भाग निकला. पुलिस कारोबारी के विरुद्ध बिहार उत्पात एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 162/17 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. छापेमारी दल में थानाध्यक्ष साथ दारोगा शिवजी पांडेय, चंद्रमा प्रसाद यादव अन्य पुलिस के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










