अगलगी में दो दुकानें जलकर राख, लाखों की हुई क्षति

सुपौल : मुख्यालय स्थित चकला निर्मली वार्ड नंबर सात में सोमवार की अहले सुबह हुई अगलगी की घटना में दो दुकान जलकर स्वाहा हो गया. इस घटना में एक जेनरल स्टोर व चाय-नाश्ते की दुकान आग की भेंट चढ़ गया. पीड़ित दुकानदार विवेक तिवारी उर्फ बौआ ने बताया कि अन्य दिनों की भांति वे रविवार […]
सुपौल : मुख्यालय स्थित चकला निर्मली वार्ड नंबर सात में सोमवार की अहले सुबह हुई अगलगी की घटना में दो दुकान जलकर स्वाहा हो गया. इस घटना में एक जेनरल स्टोर व चाय-नाश्ते की दुकान आग की भेंट चढ़ गया. पीड़ित दुकानदार विवेक तिवारी उर्फ बौआ ने बताया कि अन्य दिनों की भांति वे रविवार की संध्या दुकान बंद कर अपने घर चले गये.
घटना की सूचना मिलते ही जब वे सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो स्थिति को देख दंग रह गये. पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बीते कई वर्षों से वे जेनरल स्टोर दुकान चलाकर स्वयं सहित अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे. आग ने उनका सब कुछ छीन कर सड़क पर ला खड़ा कर दिया है. बताया कि दुकान में रखे नकदी सहित लाखों की कीमती व रोजमर्रे की सामग्री जल कर खाक हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










