807 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार

वीरपुर : नेपाल के रास्ते शराब तस्करी का दौर बदस्तूर जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए तस्करी की 807 बोतल नेपाली शराब जब्त किया. बता दें कि शुक्रवार को नदी के रास्ते तस्करी के लिए नेपाली निर्मित शराब 10 बोरा में बंद जिसमें 807 बोतल शराब था. बीओपी पिपराही के […]
वीरपुर : नेपाल के रास्ते शराब तस्करी का दौर बदस्तूर जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए तस्करी की 807 बोतल नेपाली शराब जब्त किया. बता दें कि शुक्रवार को नदी के रास्ते तस्करी के लिए नेपाली निर्मित शराब 10 बोरा में बंद जिसमें 807 बोतल शराब था. बीओपी पिपराही के एसएसबी के जवानों ने जब्त किया है. साथ ही इस कार्रवाई में शराब के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच की जा रही है.
फिलहाल दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पकड़े गये दोनों तस्करों में एक महिला भी शामिल है. जिसमें महिला का नाम रंजू देवी बताया गया है. जबकि एक पुरुष सदानंद सदा शामिल है. जानकार बताते हैं कि नेपाल की खुली सीमा के कारण शराब के तस्कर आये दिन इसका फायदा उठाते रहते हैं और चोरी-छिपे सस्ते दरों में नेपाल से शराब खरीद कर भारतीय बाजारों में खपा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










