बाइक के साथ शराबी धराया

पिपरा : पुलिस ने गश्ती के दौरान एनएच 327ई निर्मली बाजार के समीप गुरुवार की रात्रि नशे के हालत में बाइक सहित एक शराबी को पकड़ा. थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में निर्मली बाजार निवासी रामचंद्र कुमार शराब के नशे में बाइक से जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस […]
पिपरा : पुलिस ने गश्ती के दौरान एनएच 327ई निर्मली बाजार के समीप गुरुवार की रात्रि नशे के हालत में बाइक सहित एक शराबी को पकड़ा. थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के क्रम में निर्मली बाजार निवासी रामचंद्र कुमार शराब के नशे में बाइक से जा रहा था. इसी क्रम में पुलिस को देखकर भागने लगा. शक के आधार पर पुलिस ने पकड़ कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान हीरो होंडा स्पलेंडर बाइक की डिक्की से 09 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. पूछे जाने पर पकड़े गये शराबी ने बताया कि कटैया निवासी कुंदन कुमार मंडल के यहां से शराब लाया गया. वहीं पुलिस ने कुंदन मंडल को भी न्यायिक हिरासत में ले लिया.
पुलिस ने उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड संख्या 218/17 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया. वहीं थानाध्यक्ष वासुदेव राय व अन्य पुलिस के द्वारा गुरुवार की रात्रि संध्या गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के डपरखा बड़ी नहर के समीप नशे की हालत में चार नशेड़ी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार शराबी में डपरखा निवासी रमेश चौधरी, राधेश्याम चौधरी, श्याम सरदार व उपेंद्र सरदार शामिल है. सभी शराबियों को उत्पाद एवं मद्य अधिनियम के तहत कांड संख्या 384/17 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










