चेहल्लुम मेले में दिखा आपसी सौहार्द का रंग

Published at :18 Nov 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
चेहल्लुम मेले में दिखा आपसी सौहार्द का रंग

सुपौल : नगर परिषद स्थित डकही घाट के समीप चेहल्लुम के मौके पर शुक्रवार को तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद‍्घाटन पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया. वार्ड सदस्य अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव की अध्यक्षता में आयोजित […]

विज्ञापन

सुपौल : नगर परिषद स्थित डकही घाट के समीप चेहल्लुम के मौके पर शुक्रवार को तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद‍्घाटन पिपरा विधायक यदुवंश कुमार यादव व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव ने फीता काट कर किया. वार्ड सदस्य अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को संबोधित करते विधायक श्री यादव ने कहा कि मेला के आयोजन से आपसी मतभेद समाप्त होता है. यह मेला इमाम हुसैन साहेब के गम में मनाया जाता है.

कहा कि मेले से आपसी प्रेम व भाईचारा बढ़ता है. आपस में जो भी कटुता रहती है वो मेले में एक दूसरे से मिलकर प्रेम में बदल जाता है. वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि यहां पर मेला में सभी समुदाय के लोग मिलकर मेला का आयोजन करते हैं. जिससे यह प्रतीत होता है कि यहां के समाज विभिन्न समुदाय में नहीं बल्कि एक समुदाय में रहते हैं.

मेला से प्रेम बढ़ता है. वहीं मेले में आयोजन समिति द्वारा ताजिया का भी निर्माण किया गया था. मनोरंजन के लिए एक से बढ़कर एक खेल का आयोजन किया गया था. इस मौके पर आयोजक दिलमोहमद, सचिव फुलेंद्र यादव, उपाध्यक्ष अर्जून यादव, नागेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष मो युनुस, सहित मो जाकिर, अच्छेलाल यादव, मो इजराईल, मो अली हसन, चंदेश्वरी यादव, मो अयुब, शांति देवी सहित ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन