तैयारी पूरी, मंत्री करेंगे उद्घाटन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Nov 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

उत्साह. गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन सुपौल : कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवंबर को स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित की जायेगी. जिसमें जिले के युवा दो दिनों तक अपनी प्रतिभा […]
विज्ञापन
उत्साह. गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का होगा आयोजन
सुपौल : कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 16 नवंबर को स्थानीय गांधी मैदान में आयोजित की जायेगी. जिसमें जिले के युवा दो दिनों तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का उद्घाटन 16 नवंबर को ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा किया जायेगा. जहां विधान परिषद के सभापति हारूण रशीद सहित कई विधायक शामिल होंगे.
एसडीएम नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने बताया कि जिलाधिकारी बैद्यनाथ प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित युवा उत्सव के संचालन को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन कर दायित्वों का बंटवारा किया गया है. आयोजित युवा उत्सव 16 नवंबर से लेकर 17 नवंबर के संध्या 05 बजे तक चलेगा. जिसमें बिहार गान, समूह गान, समूह लोक नृत्य, एकांकी नाटक, शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वादन
(सितार, गिटार, तबला, बासुंरी, वीणा, मृदंगम), हारमोनियम वादन (सुगम), वक्तृता, लोकगाथा गायन, लोकगीत, सुगम संगीत सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है.
एसडीएम श्री सिद्दीकी ने बताया कि युवा उत्सव में भाग लेने के लिए 15 से 35 साल के युवाओं ने लगभग हर विधा में अपना-अपना आवेदन कर अपनी स्थान सुनिश्चित करा लिया है.
बताया कि 16 व 17 नवंबर को आयोजित जिला उत्सव में सभी प्रतिभागी अपने-अपने कला का प्रदर्शन करेंगे. वहीं प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागी को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही हर विधा में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को पूर्णिया में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा. वहीं युवा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिये रहने व खाने की भी व्यवस्था की गयी है.
कार्यक्रम को लेकर समय निर्धारित
गांधी मैदान में आयोजित युवा उत्सव के संचालनकर्ता सह अनुमंडल कार्यपालक दंडाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि युवा उत्सव को लेकर समय सारणी भी तय की गयी है. बताया कि 09:30 बजे दिन में अतिथियों का स्वागत, 09:50 बजे दीप प्रज्जविलत कर उद्घाटन, 09:55 में बिहार गान, 10 बजे स्वागत गान, 10:03 बजे स्वागत भाषण, 10:10 बजे हस्तक का विमोचन, 10:15 बजे दिन में विधायक द्वारा संबोधन, 10:20 में सभापति द्वारा संबोधन, 10:25 बजे दिन में ऊर्जा मंत्री के द्वारा संबोधन किया जायेगा.
वहीं धन्यवाद ज्ञापन 10:30 में किया जायेगा. प्रतियोगिता कार्यक्रम में 10:35 बजे दिन में मंच सज्जा, 10:50 में निर्णायक मंडल का मंचासन, 10:55 में शास्त्रीय गायन, 11:15 में शास्त्रीय वादन, 12:15 में शास्त्रीय नृत्य, 12:25 भाषण प्रतियोगिता, 02 बजे से 04:30 तक सुगम संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वहीं युवा उत्सव को सफल बनाने में विश्वासचंद्र मिश्र, नीतू सिंह, दुखन चौपाल, अरूण कुमार चौधरी, अर्चना पाठक, बलेंद्र प्रसाद यादव, सुनील कुमार पौद्दार, सुशील कुमार सुमन, डॉ अमन कुमार, अनुमंडल प्रधान लिपिक रविशंकर झा आदि मुख्य रूप से सहयोग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










