दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

Published at :15 Nov 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
दो शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

कार्रवाई. राघोपुर बाजार के समीप वाहन चेकिंग अभियान में मिली सफलता वीरपुर डीएसपी सुधीर कुमार ने थाना परिसर में दी जानकारी गिरफ्तार अपराधी गुड्डू सिंह व संतोष सिंह के विरुद्ध दर्ज हैं कई मामले एक राघोपुर तो दूसरा अपराधी सिमरी बख्तियारपुर थानाक्षेत्र का बाइक पर थे सवार, पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास राघोपुर […]

विज्ञापन

कार्रवाई. राघोपुर बाजार के समीप वाहन चेकिंग अभियान में मिली सफलता

वीरपुर डीएसपी सुधीर कुमार ने थाना परिसर में दी जानकारी
गिरफ्तार अपराधी गुड्डू सिंह व संतोष सिंह के विरुद्ध दर्ज हैं कई मामले
एक राघोपुर तो दूसरा अपराधी सिमरी बख्तियारपुर थानाक्षेत्र का
बाइक पर थे सवार, पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास
राघोपुर : थाना पुलिस ने सोमवार को राघोपुर बाजार के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाकर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बताया जाता है दोनों अंतरजिला अपराधी के विरुद्ध सुपौल, सहरसा, मधेपुरा व अररिया जिले के विभिन्न थाने में लूट, डकैती, अपहरण व वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं.
वीरपुर डीएसपी सुधीर कुमार ने मंगलवार को थाना परिसर में जानकारी देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी सहित पुलिस बल सोमवार को राघोपुर रेलवे ढाला के समीप वाहन चेकिंग कर रहा था कि उसी क्रम में टीवीएस फोनिक्स बीआर 43 जे 0136 बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख भागने का प्रयास किया. भागते देख पुलिस ने युवकों को खदेड़ कर पकड़ लिया. पकड़े गये अपराधी राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित नारहा वेरदह निवासी गुड्डू सिंह बताया जा रहा है.
जबकि दूसरा अपराधी सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा निवासी संतोष सिंह है. बताया कि अपराधी संतोष सिंह राघोपुर रेलवे ढाला के समीप गंगा चौधरी के मकान में भाड़े पर रहता है. पुलिस ने शक के आधार पर जब उक्त मकान पहुंचा तो उक्त आरोपी भागने का प्रयास किया. लेकिन थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, सअनि विजय कुमार सिंह, सिपाही राजेश कुमार व प्रिंस कुमार विभूति ने उनको गिरफ्तार कर लिया.
गुड्डू सिंह ने अररिया के बंधन बैंक कर्मी से ग्लैमर बाइक सहित लूट लिये थे 01 लाख 12 हजार रुपये
दोनों आरोपित को अपने कब्जे में लेकर उनके भाड़े के मकान की तलाशी ली तो घर से विभिन्न प्रकार के गाड़ी का नंबर प्लेट, डिक्की, मोबाइल फोन, गाड़ी के रजिस्ट्रेशन बुक, चेक बुक सहित अन्य कागजात बरामद किया गया. वहीं बरामद एक बाइक का कागजात जो कटिहार जिला का था, उसके बारे में पूछा गया तो आरोपी गुड्डू सिंह बताया कि एक बैंक एजेंट का गाड़ी, रुपैया एवं मोबाइल फोन कुछ दिन पूर्व लुटा था. एसडीपीओ सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व अररिया जिले के बंधन बैंक कर्मी से ग्लेमर बाइक सहित 01 लाख 12 हजार रुपये की लूट की गई थी. जिस घटना का प्राथमिकी अररिया जिला के सिमराहा थाना में दर्ज है.
बताया कि उक्त घटना में अन्य आरोपी सहित गुड्डू सिंह भी अभियुक्त है. बताया कि राघोपुर थाना में 05, करजाइन थाना में 03, पिपरा थाना में 02, अररिया जिला के फारबिसगंज थाना में 02, सिमराहा थाना में 01 मामला दर्ज है.
वहीं दूसरा आरोपी संतोष कुमार सिंह के विरुद्ध बख्तियारपुर थाना में चोरी का कांड 250/07 अंकित है. उक्त आरोपी सहरसा कोर्ट हाजत से एक बार फरार भी हुआ था जिसका कांड 85/12 दर्ज है. दोनों आरोपी के विरुद्ध राघोपुर थाना कांड संख्या 223/17 दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन