लोडेड कट्टा के साथ हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार

Published at :12 Nov 2017 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
लोडेड कट्टा के साथ हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज : लोडेड कट्टा के साथ हत्याकांड के अभियुक्त को त्रिवेणीगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया. इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि डुमरिया गांव में हत्याकांड के मामले में छापेमारी चल रही थी. उसी क्रम में सूचना के आधार पर […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : लोडेड कट्टा के साथ हत्याकांड के अभियुक्त को त्रिवेणीगंज पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया. इस बाबत त्रिवेणीगंज थाना में प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी देते थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि डुमरिया गांव में हत्याकांड के मामले में छापेमारी चल रही थी. उसी क्रम में सूचना के आधार पर हत्याकांड के वांछित अपराधी पतरघट्टी निवासी विष्णु भगत डुमरिया चौक के समीप छिपा हुआ था. जो पुलिस को देखकर पूरब दिशा की ओर भागने लगा.

जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया. जब अपराधी की तलाशी ली गयी तो उसके कमर से एक देसी लोडेड कट्टा बरामद किया गया. साथ ही जेब से एक मोबाइल भी मिला. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी विष्णु भगत हत्या, लूट, चोरी, रंगदारी सहित दर्जनों कांडों के वांछित अपराधी है. थानाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि हाल के दशहरा पूजा के दौरान कुमियाही से मेला देखकर लौट रहे थाना क्षेत्र के लक्ष्मिनियां निवासी गुड‍्डू कुमार को मलहनमा गांव के समीप गोली मार दिया था,

जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी. बताया कि गुड‍्डू हत्याकांड के अन्य नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी है. जल्द ही अन्य अभियुक्त पुलिस के गिरफ्त में होगा. प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर सेल प्रभारी मदन प्रसाद सिंह, अनि वशिष्ठमुनी राय, सीआईएटी जवान, चालक सुरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन