अपराध पर हर हाल में पाएं काबू: एसपी

Published at :12 Nov 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
अपराध पर हर हाल में पाएं काबू: एसपी

अपराध पर हर हाल में पाएं काबू: एसपी सुपौल : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डॉ कुमार एकले ने शनिवार को जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. मीटिंग में आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गयी. एसपी ने पुलिस अधिकारियों से अपराध नियंत्रण के मामलों में दिये गये लक्ष्यों की उपलब्धियों […]

विज्ञापन

अपराध पर हर हाल में पाएं काबू: एसपी

सुपौल : समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डॉ कुमार एकले ने शनिवार को जिलेभर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की. मीटिंग में आपराधिक घटनाओं की समीक्षा की गयी. एसपी ने पुलिस अधिकारियों से अपराध नियंत्रण के मामलों में दिये गये लक्ष्यों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली. एसपी ने कहा कि अपराध पर हर हाल में काबू पाएं. गश्ती में सुस्ती नहीं बरतें. अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्त लगाये. अवैध शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिये नियमित वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाये. उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जिले में अपराध नियंत्रण में सख्ती बरतने,
अवैध खनन व शराब पर पूर्णत: प्रतिबंध सुनिश्चित करने, जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजर रखने, अपराधियों की धर-पकड़ करने, आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने, कांडों का निष्पादन ससमय करने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. हाल के दिनों में भारी मात्रा में शराब जब्ती से यह स्पष्ट हो गया है कि इस धंधे में पुराने कारोबारी शामिल हैं. गांव स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत कर शराब के धंधेबाजों को बेनकाब करें. सभी थानेदारों को निर्देश देते हुए कहा कि उत्पाद विभाग के अधिकारी के साथ छापेमारी करें. मीटिंग में सदर एसडीपीओ विद्यासागर, वीरपुर एसडीपीओ सुधीर कुमार, त्रिवेणीगंज एसडीपीओ चंद्रशेखर विद्यार्थी, निर्मली एसडीपीओ संतोष कुमार, उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद, सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, अनमोल कुमार, चंदन कुमार, चंद्रकांत गौरी, वासुदेव राय, विजय बहादुर सिह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन