11 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Published at :11 Nov 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
11 बोतल शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

निर्मली : नगर के हटिया चौक से निर्मली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की होम डिलेवरी करने जा रहे शराब कारोबारी को 11 बोतल नेपाली शराब के साथ गुरुवार की देर शाम धर दबोचा. जबकि एक बाइक को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार युवक स्थानीय शंभु कुमार साह बताया जा रहा है. […]

विज्ञापन

निर्मली : नगर के हटिया चौक से निर्मली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब की होम डिलेवरी करने जा रहे शराब कारोबारी को 11 बोतल नेपाली शराब के साथ गुरुवार की देर शाम धर दबोचा. जबकि एक बाइक को भी जब्त किया गया. गिरफ्तार युवक स्थानीय शंभु कुमार साह बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नगर के हटिया चौक पर शराब का कारोबार हो रहा है. सूचना मिलते ही संध्या गश्ती कर रहे एएसआई रामछबीला सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल में जुट गये.

इसी दौरान हीरो स्प्लेंडर बाइक से जा रहे युवक शंभु कुमार को रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 11 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद हुई. तत्काल ही शराब व बाइक जब्त कर थाना ले आया. थानाध्यक्ष श्री मंडल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है. राज्य सरकार द्वारा बिहार में शराब बंदी किये जाने के बाद से ही प्रशासन हरकत में आ गई है व सघन चेिकंग अभियान चलाकर शराबियों व शराब कारोबारियों को पकड़ रही है ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन