अस्पताल में आते हैं हजारों मरीज, नहीं है कोई व्यवस्था

सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल का हाल इन दिनों बेहाल है. गुरुवार को सदर अस्पताल दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. वहीं दवा काउंटर के आसपास एक भी गार्ड या सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे. दवा काउंटर पर खास कर महिला मरीज को भारी परेशानियों का सामना […]
सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल का हाल इन दिनों बेहाल है. गुरुवार को सदर अस्पताल दवा काउंटर पर दवा लेने के लिए अफरा-तफरी का माहौल देखा गया. वहीं दवा काउंटर के आसपास एक भी गार्ड या सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे. दवा काउंटर पर खास कर महिला मरीज को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
बता दें कि सदर अस्पताल में दवा काउंटर से लेकर पीने का शुद्ध पानी, शौचालय में फैली गंदगी व खराब पंखे, सदर अस्पताल की कुव्यवस्था को उजागर कर रहा है. सदर अस्पताल में समुचित तरीके साथ साफ-सफाई की कोई व्यवस्था भी नहीं है. जिसके कारण मरीज व उसके परिजन शौचालय जाने से कतराते हैं. अस्पताल में रोज हजारों की संख्या मरीज व उसके परिजन अस्पताल आते हैं. बावजूद इस दिशा में अस्पताल प्रबंधन उदासीन बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










