गोदाम व दुकान में लगी आग, लाखों की हुई क्षति

Published at :08 Nov 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
गोदाम व दुकान में लगी आग, लाखों की हुई क्षति

अफरा-तफरी. दो अलग-अलग जगहों पर हुई घटना नप क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड स्थित दवा गोदाम व वीरपुर स्थित एक दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है. सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में श्याम कॉम्प्लेक्स के समीप मेडिकल एजेंसी की गोदाम में सोमवार रात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग […]

विज्ञापन

अफरा-तफरी. दो अलग-अलग जगहों पर हुई घटना

नप क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड स्थित दवा गोदाम व वीरपुर स्थित एक दुकान में आग लगने से लाखों की क्षति हुई है.
सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में श्याम कॉम्प्लेक्स के समीप मेडिकल एजेंसी की गोदाम में सोमवार रात्रि बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. जिसमें लाखों रुपये की दवाई जल कर राख हो गया. सदर थाना क्षेत्र के बरुआरी निवासी पीड़ित दुकानदार आशीष कुमार सिंह ने बताया कि श्यामा कॉम्प्लेक्स में चंद्रकला मेडिकल एजेंसी के नाम से दवाई दुकान है. दुकान के ही बगल में दवा गोदाम भी है. सोमवार की रात दुकान के पड़ोस में रह रहे उनके साथी ने उन्हें मोबाइल पर गोदाम में आग लगने की सूचना दी. आनन-फानन में पीड़ित दवा दुकानदार जब तक दुकान पहुंचा तब तक गोदाम में रखी दवाई आग की भेंट चढ़ चुकी थी. घटना को लेकर सदर थाना में पीड़ित ने आवेदन देकर जांच की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन