12 लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

Published at :02 Nov 2017 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
12 लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के बरहकुरवा गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान थाना पुलिस ने 12 लीटर अवैध देसी शराब व एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया. इस मामले में थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक आर्थिक अपराध इकाई (उत्पाद) पटना के […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के बरहकुरवा गांव में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान थाना पुलिस ने 12 लीटर अवैध देसी शराब व एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया. इस मामले में थानाध्यक्ष वासुदेव राय ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक आर्थिक अपराध इकाई (उत्पाद) पटना के निर्देशानुसार समकालीन अभियान के तहत मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में अनिता देवी के घर से 12 लीटर देसी शराब बरामद किया गया.

साथ ही मौके से कारोबारी महिला अनिता देवी को गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाये गये अभियान में सअनि भगवान ठाकुर, महिला पुलिस व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. बता दें कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार हो रही पुलिसिया कार्रवाई के बाद कारोबारियों में हड़कंप है. सूचना मिलने पर पुलिस शराब कारोबारियों की अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. यहां बता दें कि शराब के अवैध कारोबार मेें न सिर्फ युवा या फिर आमलोग लिप्त हैं, बल्कि महिलाएं भी कारोबार में मशगूल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन