हथियार से लैस होकर लोगों ने की मारपीट, अपहरण का प्रयास

Published at :31 Oct 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार से लैस होकर लोगों ने की मारपीट, अपहरण का प्रयास

आलमनगर : दरविवार को एक पक्ष ने घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ – साथ दो सगे भाई को रस्सी से बांध कर बीच चौराहे पर मारपीट करने के बाद लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा.वहीं दूसरे पक्ष घायल युवक के पत्नी के द्वारा आवेदन देकर दस लोगों […]

विज्ञापन

आलमनगर : दरविवार को एक पक्ष ने घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ – साथ दो सगे भाई को रस्सी से बांध कर बीच चौराहे पर मारपीट करने के बाद लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा.वहीं दूसरे पक्ष घायल युवक के पत्नी के द्वारा आवेदन देकर दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया था. इसी बात को लेकर सोमवार को घायल युवक के घर घुस कर पत्नी और बहन के साथ मारपीट करने के साथ -साथ हत्या करने की नीयत से अपहरण करने का प्रयास करने की बात सामने आया है.

इस बाबत पीड़ित महिला चंपा देवी ने थाना को दिये आवेदन में बताया कि दिन के सोमवार के दिन लगभग दो बजे में अपनी घर में रविवार की घटना की वजह से वेसुध पड़ी थी. तभी घर के सामने एक वाहन रूकने की आहट सुनी देखते हीं देखते ज्योती मिस्त्री, विनोद मिस्त्री सहित सात लोग अवैध हथियार के साथ में घर में घुसकर मेरा मुंह बंद कर दोनों लोग घसीट कर गाड़ी की और ले जाने लगा.

तभी हल्ला सुनकर मेरी ननद भी घर से निकली. जिसे साथ आये जो पांच लोग था. वह मेरी ननद का कपड़ा पकड़ कर खिंच कर गाड़ी की और ले जाने लगा. चिल्लाने पर आसपास के लोगों के आते देख सभी भाग निकले. इबाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया गया है. मामले की जांच किया जा रहा है. जांचोपरांत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन